BP NEWS CG
समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, दीगर प्रांत की एक युवती से पुलिस थाना चिल्फी अंतर्गत ग्राम में लाकर 10-12 दिनों तक लगातार देहिक शोषण करने संबंधी केस डायरी थाना कमला नगर भोपाल शहर से प्राप्त होने पर थाना चिल्फी में दिनांक 07.03.2023 को नंबरी अपराध क्रमांक 19/2023 धारा 376, 376 (2) N, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
       प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना एवं साइबर सेल के विश्लेषण से प्रकरण के मुख्य आरोपी मंगत जायसवाल उर्फ गोलू निवासी दानापुर, थाना लालपुर, जिला मुंगेली, हाल निवासी ब्लॉक बी/22, मकान नंबर एस-1, सबरी नगर, थाना कमला नगर भोपाल एवं सहआरोपी अजय साहू निवासी भास्करा, चौकी डिंडोरी थाना चिल्फी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
       प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चिल्फी सउनि सुशील कुमार बंछोर, प्रधान आरक्षक केकम सिंह आहिरे, आरक्षक देवीचंद नवरंग, दिलेश्वर साहू, प्रफुल्ल सिंह ठाकुर एवं साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ईव्हीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में किया गया सील सीसी टीवी और सुरक्षा जवानों द्वारा रखी जा रही निगरानी

Bhuvan Patel

चोरी की गई बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार – कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Bhuvan Patel

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पंडरिया विधानसभा में लगाएं जाएंगे 51,000 पौधे,विधायक भावना बोहरा ने शुरू की मुहिम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!