BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

महाराजपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज मरम्मत कार्य में गुणवत्ता दरकिनार, भड़के कलेक्टर कॉलेज के मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में करने के दिए सख्त निर्देश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, कलेक्टर ने महाराजपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के फाल सीलिंग गिरने की जानकारी मिलने पर वहां के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर तत्काल सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभी कक्ष और हॉल का अवलोकन कर सीलिंग सहित अन्य कार्य को 7 दिवस के भीतर करने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री महोबे ने निरीक्षण के दौरान घटिया फाल सीलिंग निर्माण कार्य देखकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई करे। यदि कोई ठेकेदार ठीक से गुणवत्तापूर्ण कार्य नही करते है, उनके विरुद्ध अनुबंध के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि जिस ठेकेदार द्वारा मरम्मत कार्य किया जाएगा उसका कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। जिन कक्ष और हॉल में कमजोर स्थिति है वह जांच करे और ठीक करे। ऐसी स्थिति दोबारा नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों द्वारा लगाए गए सामान की क्वालिटी उच्च होना चाहिए। समान की टेस्टिंग करने के बाद ही लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद कॉलेज को हैंड ओवर करें। इस दौरान उन्होंने ड्रेनेज का निरीक्षण भी किया।
कलेक्टर श्री महोबे ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में पौध रोपण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के अध्यापन और एडमिशन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए कैंपियन चलाए और अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए चिन्हांकित करें। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य प्रीतम चरखा, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सहित पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राध्यापक और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा हटाने पर बवाल, अमित जोगी ने शासन-प्रशासन को घेरा, कहा—’ये तालिबानी सोच है'”

Bhuvan Patel

आर्द्रभूमियों के संरक्षण का लिया संकल्प, विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर कवर्धा वनमंडल में जनजागरूकता का संदेश

Bhuvan Patel

विधायक भावना बोहरा ने रोहरा व डोंगरियाकला में 52 लाख रु. से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!