BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पद सम्हालते ही संगठन कसावट लाने लगातार बैठकें कर रहे जिलाध्यक्ष अशोक साहू

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा. प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष नियुक्त होते ही अशोक साहू ने संगठन में कसावट लाना प्रारंभ कर दिया है. आज दिन भर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने संगठन के विभिन्न लोगों के साथ बैठकें कर अपनी कार्य योजना कार्यकताओं के बीच रखते हुए कहा कि अब चुनाव को बहुत कम समय रह गया है और ऐसे में हम सबका दायित्व है कि एक जुट होकर भाजपा की जीत के लिए कार्य करें. भाजपा एक विचार आधारित पार्टी है जिसकी प्राणवायु उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं. भाजपा कार्यकर्ता जब ठान लेता है तो फिर जीत के बिना बैठता नहीं. अभी हम विपक्ष में हैं और जिले की दोनो सीटें भी अभी हमारे पास नहीं हैं तो ऐसे में हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. कि हम दोनों विधानसभा जीतकर पार्टी को समर्पित करें जिससे प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो. भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जसविंदर बग्गा ने बताया कि जिलाध्यक्ष अशोक साहू के साथ दोनों महामंत्री संतोष पटेल और क्रांति गुप्ता ने आज महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों, महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियों, जिला संगठन पदाधिकारियों, युवा मोर्चा मंडल।अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों तथा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवम महामंत्रियों के साथ अलग अलग बैठकें कर संगठन कार्यों की समीक्षा की. इन बैठकों में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव भी रखे.

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गौवंश संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी – विशेषर सिंह पटेल गौधाम योजना से प्रत्येक विकासखंड में मिलेगी गौवंश को नई पहचान

Bhuvan Patel

जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले को पुलिस ने लिया हिरासत में 

Bhuvan Patel

जाफर खान पर हुआ जिला बदर की कार्यवाही , जिले में 27 से अधिक आपराधिक व अन्य मामले है दर्ज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!