BP NEWS CG
अन्य

वृद्धा (निराश्रित) पेंशन योजना की राशि में बढ़ोतरी , एक जुलाई से मिलेगा लाभ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन योजनाओं की राशि में 1 जुलाई 2023 से वृद्धि की गई है। जिसमें पूर्व में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना 60-79 वर्ष आयु वर्ग हेतु 350 रूपये प्रतिमाह (200 केन्द्रांश, 150 राज्यांश), 80 वर्ष या अधिक आयु वर्ग हेतु 650 रूपये प्रतिमाह (500 केन्द्रांश, 150 राज्यांश), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना 350 रूपये प्रतिमाह (200 केन्द्रांश, 150 राज्यांश), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना 500 रूपये प्रतिमाह (300 केन्द्रांश, 200 राज्यांश), सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 350 रूपये (राज्य योजना), सुखद सहारा योजना 350 रूपये (राज्य योजना) एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना 350 रूपये (राज्य योजना) प्रतिमाह प्रदाय किया जाता था।”
वर्तमान में पेंशन राशि में वृद्धि पश्चात् इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना 60-79 वर्ष आयुवर्ग हेतु 500 रूपये प्रतिमाह (200 केन्द्रांश, 300 राज्यांश), 80 वर्ष या अधिक आयु वर्ग हेतु 650 रूपये प्रतिमाह (500 केन्द्रांश, 150 राज्यांश), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना 500 रूपये प्रतिमाह (200 केन्द्रांश, 300 राज्यांश), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना 500 रूपये प्रतिमाह (300 केन्द्रांश, 200 राज्यांश), सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 500 रूपये (राज्य योजना), सुखद सहारा योजना 500 रूपये (राज्य योजना) एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना 500 (राज्य योजना) राशि प्रतिमाह प्रदाय किया जाएगा। उक्त राशि 01 जुलाई 2023 से देय होगी। जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना सेे 4191, 80 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के 474, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना सेे 1669, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना सेे 265, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सेे 1009, सुखद सहारा योजना सेे 642, तथा मुख्यमंत्री पेंशन योजना सेे 5761 हितग्राही लाभांवित हो रहे हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भाजपा का परिवर्तन यात्रा आज कवर्धा में , दावेदारों में चल रहा बैनर पोस्टर प्रतिस्पर्दा

Bhuvan Patel

कुर्सी के कान ….. … .. …..सहसपुर लोहारा में नियम छुट्टी पर, कुर्सियां ड्यूटी पर

Bhuvan Patel

नाबालिक बालिका को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। धारा 306,34 भा.द.वि. 11 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!