BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

यात्री बसों पर परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी, 15 बसो पर मोटरयान अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर परमिट शर्तों का उल्लंघन, बिना परमिट, बिना फिटनेस तथा बगैर टैक्स भुगतान किए बिना संचालित यात्री बसों पर लगातार कार्रवाई किया जा रहा है।
जिला परिवहन अधिकारी श्री मोहन लाल साहू ने बताया कि परिवहन निरीक्षक श्री आरसी कुंजाम, श्री संतोष हरिपाल एवं परिवहन विभाग के टीम के द्वारा 11 और 12 अप्रैल को यात्री बस का राजनांदगांव और बिलासपुर मार्ग पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें लगभग 60 बस का जांच किया गया। जांच के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन, बिना परमिट के संचालित, बिना फिटनेस के संचालित तथा बगैर टैक्स भुगतान किए संचालित यात्री बसों पर कार्यवाही करते हुए 15 बसों पर मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत 48 हजार रुपए की चलानी कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया की 1 बस से 1 लाख 3 हजार 255 रुपए मोटरयान कर जमा कराया गया तथा 3 बस को जप्त कर थाना कवर्धा में खड़ा किया गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा में नि:शुल्क नेत्र रोग निदान जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

Bhuvan Patel

समाज की नसीहत बनी सज़ा: रायपुर में डॉक्टर पर हमला, प्रेमी युगल ने टोके जाने पर बरसाए पत्थर और लात-घूंसे

Bhuvan Patel

नील गाय के शिकार करने वाले आरोपियों को वन विभाग के टीम ने पकड़ा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!