BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर वनांचल क्षेत्रों में लगाया जा रहा निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
वनांचल ग्राम रेंगांखार में विशाल स्वास्थ्य कैम्प लगाकर 386 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। 25 जून को वनांचल क्षेत्र रेंगाखार में स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया जिसमे 386 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. राज ने बताया कि शिविर में आंख से सम्बधित 66 लोगों का जांच किया गया। जिसमे 15 मोतिया बिन्द के मरीज मिले और 35 लोगों का चश्मा वितरण किया गया। दंत चिकित्सक द्वारा 20 मरीज का दांतो से संबंधित मरीज का उपचार एवं सलाह दिया गया। आर्थापेडिक सर्जन द्वारा हड्डी से संबंधित 20 मरीज का उपचार किया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा बच्चों से संबंधित 70 मरीज का उपचार किया गया। स्त्री रोग 56 गर्भवती महिला का जॉच एवं जॉच के बाद सलाह दिया गया हाईरिस्क गर्भवती महिला का पहले से चिन्हांकित किया गया एवं 02 गर्भवती महिला को आयरन एंव सूक्रोस का ड्रीप लगाया गया। मेडीसीन रोग विशेषज्ञ द्वारा 111 मरीज का उपचार किया गया एवं उचित सलाह प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि शिविर में रक्त एवं ब्लड प्रेसर की जॉच किया गया जिसमें 205 लोगों का हाईब्लड प्रेसर जॉच एवं सुगर जॉच किया गया। 288 लोगो का सिकलिन जॉच किया गया जिसमें 16 मरीज सिकलिन के मिले जिनका उपचार एवं उचित सलाह दिया गया। मलेरिया के 189 लोगों जॉच किए गए जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव थे।
उन्होंने बताया कि शिविर में आए एक महिला माता का जिसका पैरो मे संक्रमित लाइप्रोमा था। डॉक्टरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेंगाखार का अस्पताल में लाकर उनका टेनिस बाल आकार का उनका सर्जरी किया गया। इस शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, पेट मे विकार, दांत में विकार, हड्डियों में परेशानी, विकलांगता, बच्चों में तुतलाना या अन्य समस्या की जांच, गर्भवती हाई रिस्क महिलाओं में जटिल माहवारी समस्या, आंखों में धुंधलापन मोतियाबिंद कानों की समस्या,सुनाई न देना, मनोरोग उपचार सभी प्रकार के स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। शिविर में स्थानीय स्वास्थ्य अमला द्वारा बहुत उल्लेखनीय कार्य किया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गुपचुप के स्वाद में छिपा जहर: कवर्धा में सफाई और सुरक्षा को ठेंगा दिखा रहे ठेले

Bhuvan Patel

“प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का मामला: कदाचरण पर रोजगार सहायक बर्खास्त”

Bhuvan Patel

जब्त हुई 223 किलो चांदी – दस्तावेज न होने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!