BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

आरोप : सुपरवाइजर और परियोजन अधिकारी के दबाव में दिया त्याग पत्र

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , सहसपुर लोहारा एकीकृत बाल विकास परियोजना के अधीनस्थ नवागांव खुर्द आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 02 के सहायिका ने जिला कलेक्टर से 10 जुलाई को एक आवेदन पत्र दिया है जिसमे लिखा है कि कुछ दिन पूर्व मेरा तबीयत खराब होने के कारण केंद्र नही जा रही थी तब सेक्टर सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारी ने मुझे त्याग पत्र देने का दबाव बनाया और उनके दबाव में आकर दे भी दिया लेकिन अब स्वास्थ्य हो गई हु इसलिए मेरा त्याग पत्र को निरस्त कर पुनः सेवा में लेने का निवेदन किया है ।
जिम्मेदारों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
जिला कलेक्टर को दिए आवेदन में साफ साफ लिखी है कि निवेदन है कि प्रार्थी महिला एवं बाल विकास परि. स./ लोहारा के नवागांव खुर्द केंद्र क्रमांक . 02 में सहायिका के पद पर कार्यरत थी। कुछ दिनों पूर्व प्रार्थी की स्वास्थ्य खराब होने के कारण एक माह का अवकास ली थी। मेरा स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने के कारण मैं केंद्र में उपस्थित नहीं हो पा रही थी। मुझे सेक्टर पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी के द्वारा सूचना दी गई की यदि आप केंद्र में उपस्थिति नहीं देते हो तो आपकी सेवा समाप्ति कर बर्खास्त कर दिये जाओगे। केन्द्र में उपस्थिति दो या त्याग पत्र देने को दबाव बनाया गया तो मैंने बर्खास्त होने के डर से त्याग पत्र दे दिया क्योंकि मेरी स्थिति कार्य करने योग्य नहीं था। लेकिन अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूँ। मेरी आपसे करबध्द निवेदन है कि मेरा त्याग पत्र निरस्त कर मुझे पुनः सेवा में लेने की अपार कृपा करें जिससे में अपने छोटे छोटे बच्चों की देख रेख कर सकूँ और अपना कार्य फिर से शुरु कर सकूँ ।
परियोजना अधिकारी ने रिक्त पद के पूर्ति हेतु निकाला ज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी सहसपुर लोहारा ने नवागांव खुर्द के केंद्र क्रमांक 02 के सहायिका का त्याग पत्र पाते ही केंद्र संचालन में कोई दिक्कत ना हो करके तत्काल भर्ती के लिए ज्ञापन जारी भी कर दिया और अभ्यर्थियों से आवेदन भी मांगा लिया गया है लेकिन अभी तक मूल्यांकन समिति का बैठक आयोजित नही किया गया है । परियोजना अधिकारी ने सहायिका का त्याग पत्र को किसी भी समिति के समक्ष प्रस्तुत नही किया है न ही कोई अनुमोदन लिया है । परियोजना सहसपुर लोहारा अन्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्र रुसे की सहायिका विगत लगभग तीन वर्षो से लापता है जिसे अबतक नही हटाया गया है हालांकि परियोजना अधिकारी ने बताया कि मेरे यहां पदस्थ होने के पूर्व से लापता है और उक्त केंद्र में बच्चो की दर्ज संख्या कम होने के कारण उसे अन्य केंद्र में मर्ज किए जाने का शासन से निर्देश प्राप्त हुआ था लेकिन कोई कार्यवाही नही किया है जबकि नियमानुसार कार्रवाई कर सहायिका को पद से पृथक परियोजना अधिकारी को करना चाहिए था लेकिन क्यों नही किया यह भी एक सवाल खड़ा होता है और अधिकारी के द्वारा अधिनस्तों के साथ इस प्रकार का शौलेता व्यवहार किया रहा है ।जो चर्चा में बना हुआ है ।
ज्ञात हो कि नवागांव खुर्द के सहायिका के संबंध में परियोजना अधिकारी से जानकारी लेने पर बताया कि उक्त सहायिका पारिवारिक कारणों से कही बाहर चली गई थी जिससे केंद्र संचालन में परेशानी हो रही थी जिसे देखते हुए नियमानुसार त्याग पत्र दिया है उसे किसी प्रकार का दबाव नही दिया गया है।
कलेक्टर पर टिकी उम्मीद
नवागांव खुर्द की आंगनवाड़ी सहायिका को जिला कलेक्टर पर पूर्ण उम्मीद है कि त्याग पत्र हो निरस्त कर पुनः सेवा करने का मौका देंगे । जिला कलेक्टर ने उक्त पत्र को जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दिया है । अब देखना होगा कि उक्त सहायिका को पुनः पद पर रखा जाता है , मंगाए गए आवेदन को निरस्त करती है या फिर मूल्यांकन समिति की बैठकर कर दूसरा सहायिका की न्युक्ति कर दिया जाता है ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

इंजीनियर डे की तैयारियों को मिली रफ्तार, मानिकपुरी संयोजक और रविन्द्र शुक्ला कोषाध्यक्ष मनोनीत

Bhuvan Patel

नवपदस्थ डीएफओ निखिल अग्रवाल से वन कर्मचारी संघ की सौजन्य मुलाकात

Bhuvan Patel

विधायक माँ भावना बोहरा के गृह ग्राम रणवीरपुर में सेमरहा के 24 बच्चों ने मनाई दीपावली

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!