BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचार

लोहारिडीह कांड : कचरू साहु के लाश को कब्र से निकालकर पुनः होगा पोस्टमार्टम 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , लोहारीडीह हत्याकांड मामले में दो बड़े अपडेट हैं। मामले में 23 लोगों को सशर्त जमानत मिल गई है। जिला जेल के अधीक्षक राजेन्द्र बंजारे का कहना है कि कोर्ट का आदेश पत्र मिलने के बाद इन्हें जेल से जमानत पर रिहा किया जाएगा। बता दें कि जिला जेल कवर्धा में 16 और दुर्ग जेल में 7 लोग हैं, जिन्हें जमानत मिली है। ये सभी हत्या, मारपीट, लूट व आगजनी के 4 प्रकरण में निर्दोष पाए गए हैं। हालांकि, पुलिस से मारपीट व पथराव के मामले में अब भी ये आरोपी हैं और इनके खिलाफ मुकदमा चलेगा। लेकिन 4 प्रकरण में निर्दोष करार दिए जाने के बाद इन सभी ने जमानत के लिए दोबारा आवेदन किया था, जिस पर कोर्ट ने इन्हें बड़ी राहत दी है। इसी तरह का अन्य अपराध न करने, प्रकरण की जांच के दौरान नियमित रूप से उपस्थित रहने और गवाहों को प्रभावित नहीं करने की शर्त पर इन्हें जमानत दी गई है।
समाज से बहिष्कृत करने के अपमान का बदला लेने के लिए ग्राम पंचायत रेलवाही के बीजाटोला में कचरू साहू की हत्या की गई थी। बिरसा थाने पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार पिता रघुनाथ साहू (33) निवासी ग्राम लोहारीडीह, रोमन पिता सनूक लाल साहू (32) निवासी लोहारीडीह, टेकचंद पिता सनूक लाल पटेल (24) निवासी भेलवा टोला और राखी लाल पिता सुखराम हिरवाने (40) निवासी बनाफर टोला ग्राम रेलवाही थाना बिरसा, बालाघाट (मप्र) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी जेल में है ।
कचरू साहु का दुबारा पोस्टमार्टम होगा । मध्यप्रदेश की अदालत ने पुनः पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया है। आदेश का कापी बिरसा थाना में पहुंच गया है। सक्षम अधिकारी के सामने लाश को कब्र से निकाला जाएगा ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मूर्ति स्थापना को लेकर कामठी में विवाद , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात 

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री-पंडरिया विधायक के फोटो दिखाकर की जा रही लाखों की वसूली: आंगनबाड़ी भर्ती में भारी भ्रष्टाचार, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Bhuvan Patel

टूट गई विकास की सड़क! छीतापार ग्राम पंचायत की सीसी रोड बदहाल, दरारों-गड्ढों से परेशान ग्रामीणों ने उठाई जांच और कार्रवाई की मांग

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!