BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण की समय-सारणी में फिर संशोधन हुआ

IMG-20260429-WA0026
previous arrow
next arrow
कवर्धा , त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के तहत त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की कार्यवाही हेतु पूर्व में जारी जारी समय-सारणी को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय (महानदी भवन ) रायपुर से संशोधित कर नवीन समय सारणी कर दी गयी है ।
नवीन समय-सारणी अनुसार: जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही हेतु सूचना का प्रकाशन 03.01.2025 (शुक्रवार) को किया जाएगा । जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही एवं अधिसूचना का प्रकाशन 08.01.2025 (बुधवार) से 10.01.2025 (शुक्रवार) होगा ।
जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की जानकारी 10.01.2025 (शुक्रवार) प्रेषित किया जाना। उक्त सभी कार्य का निष्पादन कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। वही संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 03.01.2025 (शुक्रवार) को और आरक्षण की कार्यवाही एवं जानकारी 11.01.2025 (शनिवार) प्रेषित करने की कार्रवाई की जाएगी ।

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अध्यक्ष , उपाध्यक्ष के दावेदार बनी जनपद पंचायत के स्थाई समिति के सभापति 

Bhuvan Patel

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को सहयोगी सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

रायपुर में ट्रैफिक जाम बना 1 करोड़ की मुसीबत! 5 ट्रक जब्त, चालकों पर FIR

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!