BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धा

अनावश्यक परेशान करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
दिनांक 27.12.2024 को थाना कवर्धा क्षेत्र के विद्यानगर में शांति भंग करने और संज्ञेय अपराध की आशंका के चलते तीन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
प्रार्थीया संगीता ठाकुर पति जयनारायण ठाकुर, निवासी विद्यानगर, कवर्धा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि अनावेदकगण संतोषी बिछिया (35 वर्ष), संजय बिछिया (35 वर्ष) निवासी अटल आवास घुघरी कला, कवर्धा, एवं मनीषा यादव (26 वर्ष), निवासी विद्यानगर, कवर्धा, आए दिन उन्हें परेशान करते थे।
घटना के दिन दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की समझाइश दी गई, परंतु अनावेदकगण आक्रोशित होकर मारपीट पर उतारू हो गए। आसपास के लोगों द्वारा समझाने के बावजूद अनावेदकगण वाद-विवाद करते रहे। शांति भंग होने और संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना को देखते हुए थाना कवर्धा पुलिस ने धारा 170/125,135(3) बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया।
कबीरधाम पुलिस जनता से अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार के विवाद अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सीमावर्ती वनांचल में नकली धान बीज का खतरा: मध्यप्रदेश से हो रही अवैध आपूर्ति, कृषि विभाग मौन

Bhuvan Patel

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की श्रद्धांजलि, साहित्य और हास्य की दुनिया को अपूरणीय क्षति

Bhuvan Patel

भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा और धर्मजीत सिंह ने कुई-कुकदुर मंडल में किया जनसंपर्क कुई कुदुर और वनांचल क्षेत्रों का सतत विकास हमारी प्राथमिकता है : भावना बोहरा 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!