

कवर्धा, राज्य शासन की स्वीकृति से कबीरधाम जिले में बच्चों और महिलाओं के पोषण और शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए दस करोड़ बावन लाख रूपए की लागत से 90 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इन भवनों का निर्माण कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया और सहसपुर लोहारा विकासखंडों में हो रहा है। इनमें कवर्धा विकासखंड में 19, बोड़ला में 35, पंडरिया में 31 और सहसपुर लोहारा में 5 भवन बन रहे हैं।
