BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

संतरी ड्यूटी में तैनात आरक्षक साहेब लाल नेताम निलंबित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , पुलिस अधीक्षक द्वारा भोरमदेव थाना का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान संतरी ड्यूटी पर तैनात आरक्षक अनुपस्थित मिला । आरक्षक की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए। श्री सिंह ने यह स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के प्रत्येक सदस्य का सतर्क और जिम्मेदार रहना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को सख्ती से दंडित किया जाएगा।  
उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाह रवैया न केवल विभाग की छवि को धूमिल करता है, बल्कि जनता के विश्वास को भी आघात पहुंचाता है। ऐसे कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  
कबीरधाम पुलिस आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और विभाग में जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गुपचुप के स्वाद में छिपा जहर: कवर्धा में सफाई और सुरक्षा को ठेंगा दिखा रहे ठेले

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के विकास के लिए 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत से 154 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Bhuvan Patel

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई – तस्कर गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब जब्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!