BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबर

पटेल समाज ने शाकंभरी जयंती में किया सब्जी व फल वितरण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा- मरार पटेल समाज ने 13 जनवरी दिन – सोमवार को अपनी आराध्य देवी मां शाकंभरी जयंती पूरे राज्य से लेकर जिला, तहसील और गांवों में मनाई हैं, इसी तरह कवर्धा में मरार पटेल समाज युवा प्रकोष्ठ व जिला पदाधिकारी द्वारा घुघरीकला रोड स्थित अटल आवास में पहुंच कर समाज के पदाधिकारियों द्वारा सब्जी वितरण किया गया, व साथ ही वृद्धा आश्रम कवर्धा में बुजुर्ग माताओं को फल भी वितरण किया ।
युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भुनेश्वर पटेल ने बताया मरार समाज की पहचान साग-सब्जी, फल-फूल के कारोबार से जुड़ी है। इसलिए प्रसाद के रूप में सब्जी व फल बांटी गई है । इससे पहले समनापुर भवन में शाकंभरी देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और समाज की खुशहाली की कामना की गई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मरार पटेल समाज एक बाहुल्य समाज है लगभग सभी जिले में निवास करते है ,और बहुत ही मेहनतकश समाज है। मरार समाज साग-भाजी का उत्पादन कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सब्जियों के अधिक उत्पादन के लिए आधुनिक पद्धतियों से जुड़ने की आवश्यकता है , और इसके लिए शिक्षा भी जरूरी है, मरार पटेल समाज केवल साग-भाजी के नाम से ही नहीं बल्कि लगन, मेहनत और ईमानदारी के नाम से भी जाना पहचाना जाता है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री भगवान सिंह पटेल, संरक्षक श्री विजय पाटिल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री तुलसी पटेल,सचिव श्री राजू पटेल, पूर्व शाकंभरी सदस्य श्री हरि पटेल, मालिक जलेश्वर पटेल, मालिक भुवन पटेल , सरवन पटेल, सुरेश पटेल,लोमश पटेल, चेतन पटेल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे ।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आदिवासी कन्या आश्रम में छात्रा पर अत्याचार उजागर — दोषी शिक्षिका तत्काल प्रभाव से निलंबित

Bhuvan Patel

सड़क हादसे में पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष प्रज्ञेश तिवारी की माता की मौत, परिवार के तीन सदस्य घायल

Bhuvan Patel

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की श्रद्धांजलि, साहित्य और हास्य की दुनिया को अपूरणीय क्षति

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!