BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सुखताल में आबकारी की बड़ी कार्यवाही, 81 पाव देशी शराब जप्त, एक आरोपी फरार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग कबीरधाम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए ग्राम सुखताल में देशी मदिरा के अवैध विक्रय का खुलासा किया गया है। इस कार्यवाही में कुल 81 नग पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹6,480 बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 जनवरी 2026 को गश्त के दौरान आबकारी वृत्त कवर्धा की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुखताल में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से देशी शराब का विक्रय किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन हेतु छद्म क्रेता भेजा गया, जिससे शराब विक्रय की पुष्टि होने पर संबंधित स्थान पर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी पप्पू साहू पिता अमरु साहू के निवास से 81 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं शराब खरीदी में प्रयुक्त नगद राशि बरामद की गई। मौके से आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

आबकारी विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क-ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

उक्त कार्यवाही आबकारी वृत्त कवर्धा प्रभारी गीता साहू के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अभिनव कुमार रायजादा, मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, जगदीश उइके, अमर पिल्लै, कमल मेश्राम एवं आकाश सिंह का विशेष योगदान रहा।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खाद्य एवं औषधि से संबंधित शिकायत के लिए विभागीय हेल्पलाईन नंबर जारी विभागीय हेल्पलाईन नंबर 9340597097 है

Bhuvan Patel

कबीर की नगरी में शराब माफिया का राज, आबकारी महकमा चखना दुकानों की अवैध वसूली में मस्त सुशासन के दावों के बीच अवैध शराब का खुला कारोबार, जिम्मेदार विभाग मौन

Bhuvan Patel

भोरमदेव के जंगलों में भ्रष्टाचार की गूंज: वनपाल ने गरीब आदिवासियों की योजनाओं की राशि बेटा-बहू के खातों में डलवाकर किया गबन,  रिटायरमेंट से पहले कार्रवाई की मांग तेज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!