BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

तरेगांव क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व हुए हत्या का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 

कबीरधाम पुलिस ने दो वर्ष पूर्व हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला दिनांक 07.04.2023 को ग्राम झुरगीदादर और ग्राम बरपानी के बीच खैरवार पहाड़ी के पगडंडी मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का सड़े-गले अवस्था में शव मिलने से जुड़ा था बाद में शव की शिनाख्त ग्राम शंभुपीपर निवासी सुंदर सिंह धुर्वे के रूप में की गई थी, जो दिनांक 03.04.2023 को अपने दामाद के घर ग्राम बरपानी के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
मामला पुराना और सनसनीखेज होने से मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने हेतु निर्देशित किया।
गहन विवेचना के दौरान पीएम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या का अपराध साबित होने पर धारा 302 भा.दं.सं. के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर ग्राम बरपानी निवासी सुक्कल सिंह परते  पिता पनकु परते (उम्र 56 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी और मृतक के अवैध संबंधों का संदेह था, जिसके कारण उसने सुनसान स्थान देखकर टंगिया और चाकू से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद चाकू को जंगल के नाले में फेंक दिया था, जबकि टंगिया को घर लाकर छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से घटना में प्रयुक्त टंगिया बरामद कर ली, जबकि चाकू की खोजबीन के दौरान नाले में बाढ़ आने और घटना को दो वर्ष बीत जाने के कारण बरामद नहीं हो सका।
मामले में आरोपी सुक्कल सिंह परते को आज दिनांक 08.02.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम कलेक्टर के आदेश का पालन नही ,मनरेगा नियमो का धज्जियां

Bhuvan Patel

आप सभी को बी पी न्यूज, और राष्ट्रीय अखबार पायनियर टीम की ओर से बुराई पर अच्छाई की जीत का होली की बधाई , शुभकामनाए

Bhuvan Patel

व्यापम की परीक्षा में नकल पर लगाम: हल्के कपड़े, चप्पल और बिना गैजेट्स ही मिलेगा प्रवेश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!