BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियासमाचार

जिला पंचायत कबीरधाम निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 से दीपा पप्पू  निर्वाचित मिला  प्रमाण पत्र

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा,  राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पंडरिया और बोड़ला के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 से 08 तक का सारणीरकरण किया गया। सारणीकरण के पश्चात परिणाम की घोषणा की गई।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत दूसरे चरण 20 फरवरी को मतदान हुआ था। इसके बाद जिले के 08 जिला पंचायत क्षेत्र का सारणीकरण कर परिणाम बताया गया। जिला पंचायत सीईओं एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने क्षेत्र क्रमांक 01 से निर्वाचित श्री दीपा पप्पु धुर्वे, क्षेत्र क्रमांक 02 से निर्वाचित श्रीमती अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर, क्षेत्र क्रमांक 03 से निर्वाचित श्री रामकुमार भट्ट, क्षेत्र क्रमांक 04 से निर्वाचित श्रीमती राजेश्री घृतलहरे, क्षेत्र क्रमांक 05 से निर्वाचित पूर्णिमा मनिराम साहू और क्षेत्र क्रमांक 06 से निर्वाचित श्री ललिता रूप सिंह धुर्वे, क्षेत्र क्रमांक 07 से निर्वाचित श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू और क्षेत्र क्रमांक 08 से निर्वाचित श्री राजकुमार मेरावी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त, उपसंचालक श्री राज तिवारी, सहायक रिटर्निग अधिकारी श्री गजेन्द्र साहू, श्रीमती रश्मि दुबे, सहायक संचालक श्री एमके गुप्ता सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हमारा सौभाग्य है कि हम भक्त माता कर्मा के कुल में जन्मे: चोवाराम साहू

Bhuvan Patel

ड्यूटी पर अनुशासन, निजी जीवन में बगावत: पत्नी के रहते दूसरी शादी कर फंसे आरक्षक शिव बघेल

Bhuvan Patel

बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा खतरा, कोविड जैसी सावधानियां जरूरी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!