BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया निरस्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बेमेतरा , जिला बेमेतरा के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षकों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाढ़ी, शिवलाल राठी बेमेतरा, सिंधौरी, कुसमी, हसदा, कठियारांका, ठेलका, बेरला, थानखम्हरिया, परपोड़ी, राजा मोहगांव, साजा, देवरबीजा, मारो, नांदघाट और नवागढ़ में शिक्षकीय पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति, जिला बेमेतरा (छ.ग.) द्वारा ज्ञापन क्रमांक/12496/स्था./अंग्रेजी माध्यम/संविदा भर्ती 05 दिसम्बर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें अभ्यर्थियों को 16 दिसम्बर 2024 तक स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।
उक्त विज्ञापन के मेरिट सूची जारी उपरांत 12, 13 और 14 फ़रवरी 2025 को साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची पदवार एवं विषयवार जारी की गई थी। अपरिहार्य कारणों से इस संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को अब निरस्त कर दिया गया है।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मेडल जीतने वाले सूरज की गिरफ़्तारी से सनसनी: कबीरधाम पुलिस ने “जिम ट्रेनर” को शादी का झांसा देकर शोषण के आरोप में पकड़ा

Bhuvan Patel

नेशनल लोक अदालत मे 700 से अधिक प्रकरणों का किया गया निराकरण नेशनल लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन

Bhuvan Patel

पंडरिया विधानसभा के तीनों निकाय पर भाजपा की जीत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!