BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस ने फरार चल रहे नाबालिग अपहरण और शारीरिक शोषण के आरोपी जाफर खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। यह मामला 9 मई 2024 का है, जब घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जाफर खान (23) ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाया और उसे झारखंड के गढ़वा जिले में अपने घर में रखा। 23 दिसंबर 2024 को पुलिस ने गढ़वा में दबिश देकर नाबालिग को आरोपी के घर से बरामद किया, लेकिन उस समय आरोपी और उसके परिजन फरार हो गए थे। बालिका की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए महिला पुलिस अधिकारी ने उसका बयान दर्ज किया और काउंसलिंग की। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पर अपहरण के साथ-साथ दुष्कर्म की धाराएं जोड़ते हुए धारा 376(2)(ढ), 342, 34 भादंवि और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने माता-पिता की मदद से 7 मई से 22 दिसंबर 2024 तक नाबालिग को बंधक बनाकर रखा और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी के पिता सहाजुद्दीन खान (60) को गढ़वा से गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने धारा 342 हटाकर 344 भादंवि जोड़ी।
मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने 14 फरवरी 2025 को रायगढ़ रोड स्थित पावरग्रिड चौक, चुहकीमार से आरोपी जाफर खान को धर-दबोचा। गवाहों के समक्ष की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसका विधिवत बयान दर्ज कर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और गिरफ्तारी के कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
घरघोड़ा पुलिस ने इस कार्रवाई से स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानूनी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

त्योहारी सीजन में मिठाइयों पर कसी निगरानी: भाटापारा की 4 दुकानों को नोटिस, 2 खाद्य पदार्थ अवमानक पाए गए

Bhuvan Patel

आई.पी.एल. मैच में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करते सटोरीया को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार 02 नग मोबाईल फोन,नगदी रकम किया गया जप्त

Bhuvan Patel

जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश! बद्री साहू के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!