BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसिटी न्यूज़

नियम विरुद्ध चलाए जा रहे यात्री बसों पर ताबड़ तोड़ कार्यवाही, दिए गए आवश्यक जानकारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा, मोटरयान अधिनियम और छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम के तहत यात्री बसों के संचालन के लिए परिचालक लाइसेंस अनिवार्य है। परिवहन विभाग द्वारा आज इस दिशा में एक बड़ी कार्यवाही की गई। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी श्री मोहन साहू, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दारैरान 32 यात्री बसों का में बग़ैर परिचालक लाइसेंस, बिना वर्दी के, और अन्य नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रही थीं। इस कार्यवाही के दौरान, संबंधित वाहनों पर 37100 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई, और शमन शुल्क भी वसूला गया। इन बसों के मालिकों को कड़ी चेतावनी दी गई कि वे नियमानुसार परिचालक लाइसेंस प्राप्त करें और चालक-परिचालक को वर्दी पहनने के बाद ही यात्री बसों का संचालन करें।

जिला परिवहन अधिकारी श्री मोहन साहू ने बताया कि विभाग यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, क्योंकि बग़ैर परिचालक लाइसेंस के बसों का संचालन यात्री सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। उन्होंने वाहन स्वामियों को सलाह दी कि वे परिचालक लाइसेंस लेकर और चालक तथा परिचालक को वर्दी पहनाकर, सभी नियमों का पालन करते हुए यात्री बसों का संचालन करें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किसी भी प्रकार के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गांव-गांव पहुंच रही भाजपा: अतरिया में वक्ता हरेंद्र सिंह राजपूत ने चलाया “गांव-बस्ती चलो” अभियान

Bhuvan Patel

जिले में स्वतंत्रता दिवस से लेकर गुरू घासीदास जयंती तक आठ पर्वों पर पशुवध व मांस बिक्री रहेगी प्रतिबंधित

Bhuvan Patel

चौदह में आठ जिला पंचायत सदस्य के अधिकृत सूची में कुछ नया तो कुछ पुराने को दिया मौका 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!