BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ग्राम पंचायत परसवारा सचिव श्री प्रणवीर सिंह ठाकुर तत्काल प्रभाव से निलंबित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

  महिला पंचों की अनुपस्थिति में उनके पतियों को नियम विरुद्ध शपथ दिलाने पर गिरी गाज।

कवर्धा  पंचायत पंडरिया के ग्राम पंचायत परसवारा में नवनिर्वाचित पंच प्रतिनिधियों के प्रथम सम्मिलन में महिला पंचों के अनुपस्थिति में उनके पतियों को नियम विरुद्ध पंच पद का शपथ दिलाये जाने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत (सीईओ) कबीरधाम श्री अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा ग्राम पंचायत परसवारा के सचिव  प्रणीवर सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत परसवारा में 3 मार्च को नवनिर्वाचित पंचों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें सचिव द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतना पाया गया। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंडरिया द्वारा प्रथम दृष्टियां सचिव को दोषी मानते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था।जिस पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 में निहित प्रावधानों के अनुसार  प्रणवीर सिंह ठाकुर को निलंबित करते हुए जनपद पंचायत पंडरिया में संलग्न किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related posts

विधानसभा चुनाव के दौरान नौकरी छोड़ने वाले ईशवरी साहू निर्विरोध बने जिला पंचायत कबीरधाम के अध्यक्ष

Bhuvan Patel

बकरा-बकरी भेड़ चोरी करने वाले 04 आरोपी चढे पुलिस ने गिरफ्तार स्कार्पियों वाहन व बिक्री की रकम 17000 रूपये जप्त किया

Bhuvan Patel

कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता – नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 1.35 लाख के जाली नोट बरामद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!