BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापांडातराईसिटी न्यूज़

नगर पंचायत पांडातराई मे हुए उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन मे अनियमितता का आरोप 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , नगर पंचायत पांडातराई में उपाध्यक्ष पद के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी समेत काग्रेसी पार्षदों ने मतदान का बहिष्कार कर वाक आउट कर दिए .मिली जानकारी के अनुसार 08 मार्च को नगर पंचायत पांडातराई के उपाध्याक्ष पद का निर्वाचन होना था जिसके लिए भाजपा से मनोज ठाकुर और कांग्रेस ने आशीष दास गुप्ता को अधिकृत किया था आंकड़ों के अनुसार भाजपा के पास 8 और निर्दलीय पार्षद मिलाकर अध्यक्ष समेत कुल 10वोट थे वही कांग्रेस के 6पार्षद उपस्थित हुए । मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही मतदान प्रक्रिया प्रारम्भ हुआ उसके कुछ ही मिनट मे कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी आशीष दास गुप्ता ने लिखित आपत्ति रिटर्निंग ऑफिसर को दर्ज कराई उक्त आपत्ति मे भाजपा के लगभग 5 पार्षदों ने स्वयं को मतदान के लिए अशक्त होने का आवेदन कर सहयोगियों की मांग किया है जिस पर आपत्ति दर्ज कराया गया, मतदान की तय समय सीमा के अंदर निराकरण ना होता देख निष्पक्ष मतदान न होते प्रतीत होते ही कांग्रेस के 6 पार्षदों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया और भाजपा के मनोज ठाकुर को 10 वोट प्राप्त होने पर उपाध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। वही अपनी आपत्ति पर निराकरण का इंतजार कर रहे कॉंग्रेस प्रत्याशी को निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत आपत्ति को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अविधिमान्य और तथ्यहीन करार दे दिया गया जिस पर कांग्रेस के पार्षदों ने पुरे चुनाव प्रक्रिया को सत्ता शाशन अधीन बताया और साथ ही भाजपा को क्रॉस वोटिंग होने का डर भी बताया ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 16 वें किस्त के लिए “ई-केवायसी’’ अनिवार्य

Bhuvan Patel

पंडरिया में मूक प्राणियों की मसीहा बनी टीम बेज़ुबान, 7 वर्षों से घायल पशुओं की सेवा में जुटे सुमीत तिवारी की टीम

Bhuvan Patel

चिल्फी में भीषण सड़क हादसा — बिलासपुर जा रहे पर्यटकों की बोलेरो ट्रक से टक्कर, 5 की मौत, 5 गंभीर घायल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!