कवर्धा , कबीरधाम जिला में चार जनपद पंचायत है जिसमें पंडरिया में 4 मार्च को और कवर्धा में 08 मार्च को अध्यक्ष , उपाध्यक्ष का चुनाव हो चुका हैं। आज सहसपुर लोहारा और बोडला का होना है। सहसपुर लोहारा अनुसूचित जनजाति वर्ग महिला के लिए आरक्षित है वहीं बोडला जनपद पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हैं। अध्यक्ष बनने के लिए लंबी कतार लगी हुई है ।बोडला विकासखण्ड कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आता है इसलिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के करीबियों को लाभ मिलने का संभावना जताई जा रही हैं वहीं सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत का क्षेत्र पंडरिया – कवर्धा दोनों विधानसभा का क्षेत्र है इसलिए लोगों में चर्चा बना हुआ है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष एक एक विधानसभा से लिया जा सकता हैं।