BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

आरटीई के तहत डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में नर्सरी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 मार्च से ऑनलाइन आवेदन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जिले  के अभिभावकों के लिए राहत और अवसर की खबर है। शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत कबीरधाम जिले में संचालित डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में नर्सरी कक्षा में प्रवेश हेतु प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। सत्र 2026-27 के लिए इच्छुक अभिभावक 30 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यह प्रवेश प्रक्रिया जिले के DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमपुरा (विकासखंड कवर्धा) एवं DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल लडुवा (विकासखंड पंडरिया) में संचालित होगी, जिससे स्थानीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्राप्त आवेदनों का सत्यापन एवं प्राथमिकता निर्धारण 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक किया जाएगा। इस दौरान अभिभावकों को 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आवेदन में आवश्यक संशोधन करने का भी अवसर दिया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित हो सके।

इसके बाद 23 से 24 अप्रैल 2026 के बीच लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन एवं विद्यालय आवंटन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश संबंधित विद्यालयों में 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच पूर्ण किया जाएगा।

यह पूरी प्रक्रिया न केवल पारदर्शी है बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन द्वारा अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“बाल संरक्षण योजनाओं से वंचित 2 अपचारी बालक सहित 3 ने की लूट,  पुलिस ने की त्वरित गिरफ्तारी”

Bhuvan Patel

पुलिस में बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराबखोरी और अनुशासनहीनता पर तीन आरक्षक एक साथ बर्खास्त

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का एक्शन मोड, बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!