BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बड़े नाला-नालियों के सफाई मे मिलेगी मदद, नपा ने खरीदी नई एक्सीवेटर नाला मशीन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व पार्षदों ने की पूजा अर्चना

 

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व पार्षदों ने आज एक नया एक्सीवेटर नाला मशीन और काउ कैचर पशु वाहन का पूजा-अर्चना किया। पूजा अर्चना कर नाला मशीन का उपयोग गुरूनाला व अन्य बडे नालों में किये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियांे को निर्देशित किया।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत बड़े नाला-नालियों का साफ-सफाई किये जाने हेतु नया एक्सीवेटर चैन माउंटेन वाहन एवं सड़को पर घुम रहे पशुओं को गौशाला, गौठान तक ले जाने हेतु काउ केचर पशु वाहन खरीदा गया है नया वाहन की खरीदी से वृहद साफ-सफाई और पशु सेवाओं को सुधारने के उद्देश्य से किया गया। उन्होनें बताया कि नया एक्सीवेटर वाहन नालों की सफाई व्यवस्था में सहायता करेगा साथ ही नगर पालिका सेवाओं की क्षमता बढ़ाएंगे। इस नवीन वाहन से शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की उम्मीद है साथ ही नालों की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्याएं कम होंगी और शहरवासियों को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पार्षद रिंकेश वैष्णव, देवकुमार साहू, सुनील साहू, सौखी आहिरवार, दुर्गेश अवस्थी, दीपक सिन्हा, योगेश चंद्रवंशी, शंभू देवांगन, बिन्नू तिवारी, केशरी चंद सोनी, अनिल साहू, हरीश साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू, कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे, उप अभियंता विरेन्द्र नवघरे, राजेश मिश्रा व अन्य प्रतिनिधिगण अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related posts

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना, ‘परिसीमन के नाम पर राजनीतिक खेल’ का आरोप”

Bhuvan Patel

सरस्वती शिशु मंदिर कुंडा में मातृ-पितृ पूजन के साथ वार्षिक उत्सव सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Bhuvan Patel

डड़सेना कलार समाज आज हर क्षेत्र में तरक्की के नए सौपान गढ़ रहा है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!