BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बड़े नाला-नालियों के सफाई मे मिलेगी मदद, नपा ने खरीदी नई एक्सीवेटर नाला मशीन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व पार्षदों ने की पूजा अर्चना

 

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व पार्षदों ने आज एक नया एक्सीवेटर नाला मशीन और काउ कैचर पशु वाहन का पूजा-अर्चना किया। पूजा अर्चना कर नाला मशीन का उपयोग गुरूनाला व अन्य बडे नालों में किये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियांे को निर्देशित किया।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत बड़े नाला-नालियों का साफ-सफाई किये जाने हेतु नया एक्सीवेटर चैन माउंटेन वाहन एवं सड़को पर घुम रहे पशुओं को गौशाला, गौठान तक ले जाने हेतु काउ केचर पशु वाहन खरीदा गया है नया वाहन की खरीदी से वृहद साफ-सफाई और पशु सेवाओं को सुधारने के उद्देश्य से किया गया। उन्होनें बताया कि नया एक्सीवेटर वाहन नालों की सफाई व्यवस्था में सहायता करेगा साथ ही नगर पालिका सेवाओं की क्षमता बढ़ाएंगे। इस नवीन वाहन से शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की उम्मीद है साथ ही नालों की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्याएं कम होंगी और शहरवासियों को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पार्षद रिंकेश वैष्णव, देवकुमार साहू, सुनील साहू, सौखी आहिरवार, दुर्गेश अवस्थी, दीपक सिन्हा, योगेश चंद्रवंशी, शंभू देवांगन, बिन्नू तिवारी, केशरी चंद सोनी, अनिल साहू, हरीश साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू, कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे, उप अभियंता विरेन्द्र नवघरे, राजेश मिश्रा व अन्य प्रतिनिधिगण अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय रजक महासंघ ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार को दी नई गति, बिलासपुर जिला इकाई का सर्वसम्मति से गठन

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ में जो कमीशनखोरी चल रही है, भूपेश बघेल को देखते ही पूरे छत्तीसगढ़ का युवा कहता है 30 टका भूपेश कका : अमित शाह

Bhuvan Patel

सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता भर्ती में अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक 20 जून तक प्रस्तुत करना होगा प्रमाण पत्र

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!