BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में पुलिस की रातभर सघन दबिश: अड्डेबाजी और संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों पर कसा शिकंजा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस ने सघन दबिश अभियान चलाते हुए अड्डेबाजी, नशाखोरी और संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य शहरी क्षेत्र की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना रहा।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सुनसान इलाकों, निर्माणाधीन इमारतों, पार्कों और अन्य संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखते हुए संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। देर रात तक बेवजह घूमने वालों से पूछताछ की गई।
प्रमुख कार्रवाइयों
उत्तर प्रदेश से आए 7 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया जो बिना किसी वैध दस्तावेज के शहर में रह रहे थे। सभी से थाने में पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
शहर के अलग-अलग हिस्सों में नशे की हालत में अड्डेबाजी कर रहे युवकों को पकड़ा गया। इन्हें चेतावनी देते हुए आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की गई।
मोहल्लों में रह रहे बाहरी व्यक्तियों की जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया गया। पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने हेतु प्रेरित किया।
इस विशेष अभियान में एएसपी श्री पंकज पटेल, एसडीओपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, थाना प्रभारी कोतवाली श्री लालजी सिन्हा, यातायात प्रभारी अजयकांत तिवारी तथा DRG एवं कोतवाली थाना के पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही।
कबीरधाम पुलिस की अपील:
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी मोहल्ले या कॉलोनी में कोई बाहरी व्यक्ति बिना पहचान या सूचना के रह रहा हो अथवा कोई संदिग्ध गतिविधि करता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी सतर्कता से संभावित अपराधों को रोका जा सकता है। पुलिस आपकी पहचान गोपनीय रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
कबीरधाम पुलिस आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सड़क निर्माण में जंगल की खुदाई , कार्यवाही के नाम पर जंगल विभाग खड़ा कर रहे हैं हाथ

Bhuvan Patel

‘एक वृक्ष मां के नाम और चार वृक्ष बेटियों के नाम’’ विषय पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में फलदार पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

Bhuvan Patel

कबीरधाम में अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, आदिवासी समुदाय ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!