BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचार

वर्षों से नकली शराब बनाने का भंडाफोड़, छत्तीसगढ़ और झारखंड में सप्लाई करता था आरोपी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ में नकली शराब बनाने के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली शराब और इसे बनाने की सामग्री बरामद की गई है। इस दौरान एक आरोपी रामानुजगंज निवासी रवि गुप्ता को कार समेत पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा कि आरोपी नकली शराब बनाकर छत्तीसगढ़ और झारखंड में सप्लाई करता था. पूरा मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र के कंचननगर का है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रामानुजगंज थाना क्षेत्र के कंचननगर में नकली शराब बनाने का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में नकली शराब बनाने की सामग्री मिली, जिसमें स्प्रीट, दारू की शीशियां, अलग-अलग ब्रांड के रेपर, बारकोड, हॉलमार्क स्टीकर आदि बरामद किए गए।

शराब दुकान में काम कर सीखा था दारू बनाना

पुलिस ने मौके से एक आरोपी को कार समेत गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि आरोपी पहले शराब दुकान में काम कर चुका है, जिससे उसे शराब निर्माण और ब्रांडिंग की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने नकली शराब बनाने और उसे बाजार में खपाने का गोरखधंधा शुरू कर दिया था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी नकली शराब को छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई इलाकों में सप्लाई कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि इस रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

नकली शराब के नेटवर्क की पतासाजी में जुटी पुलिस

आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू ने बताया कि पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मामले की गहन जांच में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, इस नकली शराब के नेटवर्क का विस्तार जानने के लिए जांच तेज कर दी गई है

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के विवादित बयान से आदिवासी समाज में उबाल: सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुली अवहेलना

Bhuvan Patel

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का बैंक खाते से आधार लिंक अनिवार्य — अप्रैल माह से डीबीटी के माध्यम से हो रहा भुगतान

Bhuvan Patel

आगजनी–तोड़फोड़ कांड: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तार, अब तक 199 आरोपी जेल में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!