BP NEWS CG
Breaking Newsअन्यकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

क्रूस रास्ता के माध्यम से प्रभु ईसा मसीह के दुःख भोग को किया याद किया गया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

होली क्रॉस कैथोलिक चर्च कवर्धा में आयोजित हुई गुड फ्राइडे की प्रार्थना।

क्रूस रास्ता के माध्यम से प्रभु ईसा मसीह के दुःख भोग को किया याद किया गया।

होली क्रॉस कैथोलिक चर्च कवर्धा में गुड फ्राइडे (पवित्र शुक्रवार) की धर्म विधि संपन्न हुई। इस दौरान कैथोलिक समाज के लोगों ने समनापुर पुल चौक से होली क्रॉस चर्च तक क्रूस रास्ता के माध्यम से मानव जाति के लिए प्रभु ईसा मसीह को क्रूस पर आरोहित की जाने की पीड़ा को याद किया गया और प्रार्थना सभा हुई । इस संबंध में जानकारी देते हुए होली क्रॉस चर्च के पल्ली पुरोहित फादर जॉन थेदूकिएल ने बताया कि कैथोलिक समाज में राख बुधवार से ईस्टर संडे तक चालीसा काल मनाया जाता है। इसी क्रम में गत रविवार को खजूर रविवार के रूप में मनाते हुए उसके बाद का पूरा हफ्ता पवित्र सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।और इसी अवसर पर गुड फ्राइडे के दिन प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। आज के दिन ही निर्दोष ईसा मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था और उनकी मृत्यु हुई थी जो तीसरे दिन रविवार को फिर से जी उठे । जिसे ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि कैथोलिक समाज गुड फ्राइडे को बहुत पवित्र मानता है और इस दौरान ईसा मसीह ने जो निर्दोष होते हुए भी क्रूस पर चढ़ने की पीड़ा सही उनकी शहादत की याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है और कैथोलिक समाज मे उपवास प्रार्थना रखी गयी।

 

Click BP NEWS CG LOGO for You tube👇

यूट्यूब के लिए बीपी न्यूज सीजी लोगो पर क्लिक करें👇

 

Subscribe our channel👇

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें 👇

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम नेउरगांव खुर्द में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए

Bhuvan Patel

नेशनल लोक अदालत में पारिवारिक विवदों का हुआ राजीनामा नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के 16 हजार 478 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Bhuvan Patel

कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता – नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 1.35 लाख के जाली नोट बरामद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!