BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

खुद को पत्रकार ठेकेदार को लगाया लाखो का चुना , पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
ठेकेदार को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले फरार पेटी कॉन्ट्रैक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, कंस्ट्रक्शन कंपनी मेसर्स आर्या ने जल जीवन मिशन परियोजना के तहत जल-नल कनेक्शन का काम पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में आरोपी शकील अहमद को सौंपा था. लेकिन आरोपी काम अधूरा छोड़कर फरार हो गया और पैसे वापस मांगे जाने पर खुद को पत्रकार बताकर धमकी देता था।
पूरा मामला साल 2023 का है, मेसर्स आर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी ने तमनार और घरघोड़ा ब्लॉक में जल जीवन मिशन योजना के तहत जल-नल आपूर्ति का कार्यादेश लिया था. शकील अहमद को जुलाई 2023 में पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में ठेका दिया गया. कंपनी ने उसे जुलाई-अगस्त, सितंबर-अक्टूबर में नकद और नवंबर माह में चेक के माध्यम से कुल 22.50 लाख रुपये का भुगतान किया. इसके अलावा कार्य के लिए कोटरीमाल स्टोर में 330 टन सीमेंट, 30.93 टन स्टील, 52,000 मीटर पाइप, 17,000 मीटर कंपोजिट पाइप सहित अन्य निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई गई.

काम अधूरा छोड़कर हुआ फरार

जनवरी 2024 में शकील अहमद काम छोड़कर फरार हो गया. जब 11 जनवरी 2024 को सामग्री का मिलान किया गया, तो 135 टन सीमेंट, 13 टन स्टील, 3,000 मीटर पाइप, 4,000 मीटर कंपोजिट पाइप और अन्य सामान सहित करीब 25 लाख रुपये मूल्य की सामग्री गायब पाई गई. शिकायतकर्ता के अनुसार शकील अहमद ने 22.50 लाख नगद और 25 लाख रुपए के समान लेकर फरार हो गया.

ठेकेदार ने दर्ज कराई शिकायत

मेसर्स आर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी रायगढ़ के एकाउंटेंट मिथलेश कुमार पटेल ने 28 मार्च को थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई. जिसके आधार पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 72/2025 धारा 409 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की. थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

किसान कांग्रेस का पंडरिया में उग्र प्रदर्शन — हजारों किसानों ने एस डी एम कार्यालय का घेराव, गन्ना भुगतान को लेकर पुलिस से झूमाझटकी

Bhuvan Patel

पंडरिया से किसका होगा जोर , बिछचुकी है सियासी बिसात

Bhuvan Patel

कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर खुद फांसी के फंदा पर झूला पति 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!