BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसिटी न्यूज़

जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले को पुलिस ने लिया हिरासत में 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
आज दिनांक 31.03.2025 को जिला अस्पताल कबीरधाम के ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मचारी के साथ मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना कवर्धा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 127/2025 धारा 296, 115(2), 351(3), 324(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।  
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हरिश साहू, पिता सुदर्शन साहू, ग्राम खरबना कला, कवर्धा को हिरासत में लिया गया है तथा अन्य संभावित आरोपियों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।  
अस्पताल एक सेवा स्थल है, जहां मरीजों का उपचार किया जाता है, न कि उपद्रव फैलाने का स्थान। इस प्रकार की अराजकता फैलाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस द्वारा कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का दुस्साहस न करे।  
🩸 “ब्लड बैंक में खून देने के लिए आओ, खून खराबा करने नहीं! अब FIR दर्ज – आगे कानून अपना काम करेगा!”– कानून हर उपद्रवी को सही इलाज देगा!”  
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी कवर्धा श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर (DSP) के पर्यवेक्षण में संपन्न की गई।  
📌 कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में कानून को हाथ में न लें एवं संयम बनाए रखें। कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बजट में 12 लाख तक टैक्स में छूट और किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा में बढ़ोत्तरी की घोषणा ऐतिहासिक, विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई गति : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

टोल प्लाजा कर्मी भी बनेंगे जीवन रक्षक: कबीरधाम में दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Bhuvan Patel

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पंडरिया पुलिस ने भेजा जेल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!