BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

छपरी स्टाइल पर कबीरधाम पुलिस का बुलडोजर: 27 बुलेट साइलेंसर तोड़े, शोर मचाने वालों को सख्त चेतावनी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों का उल्लंघन कर आम जनजीवन को परेशान करने वालों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। दिनांक 04 अप्रैल 2025 को कबीरधाम जिला मुख्यालय में दोपहिया वाहनों में लगे अवैध 27 मोडिफाइड बुलेट साइलेंसरों को बुलडोजर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के कुशल निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल ,श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कवर्धा श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर (DSP) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक लालजी सिन्हा एवं यातायात प्रभारी उप। निरीक्षक अजयकांत तिवारी के नेतृत्व में की गई।
इन मोडिफाइड साइलेंसरों का प्रयोग कर कुछ शरारती तत्व जानबूझकर तेज आवाज करके आम नागरिकों विशेषकर बुजुर्गों, विद्यार्थियों, मरीजों और महिलाओं को परेशान कर रहे थे। ये साइलेंसर न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं बल्कि ध्वनि प्रदूषण के बड़े स्रोत भी हैं।

छपरी स्टाइल अब नहीं चलेगा

कबीरधाम पुलिस ऐसे तथाकथित स्टाइलिश और स्टंटबाज युवाओं को साफ संदेश देती है कि सड़कों पर स्टंट, तेज आवाज में बुलेट दौड़ाना और कानून की धज्जियां उड़ाना अब नहीं चलेगा।
जो भी वाहन चालक अपने वाहनों में अवैध मोडिफिकेशन कर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वाहन जब्ती, चालान, ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कार्यवाहियां की जाएंगी।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने स्पष्ट किया कि जिले में  “नो टॉलरेंस पॉलिसी” के तहत आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने बच्चों को समझाएं, स्टाइल के नाम पर समाज में शोर मचाना फैशन नहीं, अपराध है।
जिला कबीरधाम पुलिस शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कटिबद्ध है।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल तथा अपील समिति मनीषा साहू , रिंकेश विधान सदस्य का निर्वाचित

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिला अस्पताल में सुनने में अक्षम बच्ची की स्पीच थेरेपी—फोटो पहचान गतिविधि से हो रहा भाषा विकास

Bhuvan Patel

वैदिक मंत्रोउच्चारण, शंखनांद और ईश्वर की शपथ के साथ अध्यक्ष और पार्षदों ने पद और गोपनियता की शपथ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!