BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बोर्ड परीक्षा परिणाम के दौरान बढ़ रही साइबर ठगी: पुलिस की चेतावनी और सावधानी संबंधी अपील

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने वाले हैं। ऐसे समय में जहां छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साहित और चिंतित रहते हैं, वहीं कुछ साइबर अपराधी और असामाजिक तत्व इस मानसिक स्थिति का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
कबीरधाम पुलिस के अनुसार, हाल ही में कुछ मामलों में फर्जी कॉल्स और मैसेज के जरिए छात्रों और उनके परिजनों को झांसा देने का प्रयास किया गया है। ये ठग खुद को स्कूल या बोर्ड के अधिकारी बताकर नंबर बढ़ाने, पास कराने या परिणाम बदलवाने का दावा करते हुए आर्थिक ठगी कर रहे हैं।
पुलिस ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम केवल अधिकृत वेबसाइटों और आधिकारिक माध्यमों से ही घोषित किए जाएंगे। किसी भी अनधिकृत सूचना या संदिग्ध कॉल/मैसेज पर विश्वास न करें।
कबीरधाम पुलिस की नागरिकों से अपील:
अज्ञात कॉल्स, मैसेज या ईमेल्स पर बिना पुष्टि विश्वास न करें।
नंबर बढ़ाने या परिणाम में बदलाव के नाम पर पैसे मांगने वाले किसी भी व्यक्ति से सावधान रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।
बैंक विवरण, OTP, UPI पिन आदि किसी के साथ साझा न करें।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना निकटतम थाना या साइबर सेल को दें।
कबीरधाम पुलिस ने साइबर मॉनिटरिंग यूनिट को सक्रिय कर दिया है और सोशल मीडिया तथा डिजिटल गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
“भविष्य संवारें, लेकिन समझदारी से।
फर्जी कॉल्स के जाल में न फंसें – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

घुघरी रोड अटल आवास में देह व्यापार पर पुलिस का छापा, एक दलाल सहित तीन युवतियां हिरासत में

Bhuvan Patel

बोड़ला के बांधाटोला में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ड्राइवर की मौत

Bhuvan Patel

जनजातिय बालक एवं बालिका छात्रावास प्रवेश उत्सव में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया बच्चों का स्वागत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!