पंडरिया। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर हाई स्कूल मैदान, कुंडा में आयोजित पंडरिया विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शिरकत करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
विधायक बोहरा ने कहा कि आज भारत आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सत्ता के बजाय राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता एक विचारधारा का वाहक और कार्य-संस्कृति का पोषक है, जो सरकार और जनता को जोड़ने का कार्य करता है।



