BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में विकास कार्यों की समीक्षा की

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज जनपद पंचायत सभागार में नगर पालिका क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को अधोसंरचना, जल व बिजली आपूर्ति, और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विधायक ने बताया कि डबल इंजन भाजपा सरकार के तहत पंडरिया नगर को लगभग 24 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। हरिनाला पुल, आवास योजना, महतारी वंदन, आयुष्मान भारत, और राशन कार्ड वितरण जैसी योजनाओं का लाभ हजारों लोगों को मिला है।
उन्होंने कहा कि पंडरिया को एक आदर्श नगर के रूप में विकसित करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वनवासियों की सेवा में तत्पर रहती है विधायक भावना : दीपा धुर्वे 

Bhuvan Patel

कवर्धा वन मंडल में लाखो की गड़बड़ी , उच्चाधिकारियों की संलिप्तता की संभावना

Bhuvan Patel

पुलिस चेकिंग के दौरान 284 नग साल एवं परिवहन में प्रयुक्त स्वीप्ट डिजायर कार कुल कीमती 4 लाख 10 हजार की गई जप्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!