BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सुशासन तिहार 2025: समाधान पेटी से शुरू हुआ संवाद, अब समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में रिकॉर्ड 88,324 आवेदन | 1 माह में होगा सभी प्रकरणों का निराकरण | 5 मई से लगेंगे समाधान शिविर
कवर्धा, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और प्रभावी शासन व्यवस्था की दिशा में एक अहम पहल करते हुए ‘सुशासन तिहार 2025’ का आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ‘संवाद से समाधान’ के मंत्र को साकार कर रही है। इस अभियान के तहत कबीरधाम जिले में भी व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
8 से 11 अप्रैल तक पहले चरण में जिले भर से मिले 88,324 आवेदन
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में पहले चरण का आयोजन 8 से 11 अप्रैल तक किया गया, जिसमें समाधान पेटियों के माध्यम से ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के नागरिकों ने बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। जिले को प्राप्त 88,324 में से 82,926 आवेदन ग्रामीण क्षेत्रों से और 5,398 नगरीय निकायों से प्राप्त हुए।
विकासखंडवार ग्रामीण आवेदन:
बोड़ला : 23,795
कवर्धा : 21,503
पंडरिया : 26,102
सहसपुर लोहारा : 11,526
नगरीय निकायों से प्राप्त आवेदन:
कवर्धा : 594
पंडरिया : 2,433
पिपरिया : 82
बोड़ला : 787
पांडातराई : 906
सहसपुर लोहारा : 335
इंदौरी : 261
दूसरे चरण में होगा त्वरित निराकरण | अधिकारियों को सौंपे गए निर्देश
कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि सभी आवेदनों का एक माह के भीतर त्वरित निराकरण किया जाएगा। संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, और प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मांग आधारित आवेदनों पर बजट की उपलब्धता के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
5 मई से शुरू होंगे समाधान शिविर | नागरिकों को मिलेगा सीधा जवाब
तीसरे चरण के अंतर्गत जिले में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन होगा। इन शिविरों में 8 से 15 पंचायतों को मिलाकर आयोजन किया जाएगा, जहां आवेदकों को उनके प्रकरणों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी।
शिविरों में:
शिकायतों का मौके पर निराकरण
शेष आवेदनों का एक माह में हल
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन प्रपत्र वितरण
प्रत्येक शिविर की निगरानी के लिए खंड स्तरीय अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया जाएगा, जिससे कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव 2025 : बिलासपुर के अधिवक्ता शशिकांत सोनकर ने परिषद सदस्य पद हेतु किया नामांकन, अधिवक्ता हितों की मजबूती से पैरवी का संकल्प

Bhuvan Patel

ग्राम सेमरहा के हताहत बच्चों से विधायक भावना बोहरा ने की बातचीत, कहा मैं आपके साथ हूँ

Bhuvan Patel

अनुराग सिंह ठाकुर बने फ्रेंड्स विथ फैमिली ग्रुप के अध्यक्ष

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!