BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में यातायात सुधार हेतु पुलिस का सघन अभियान – 40 वाहन जब्त, 4 मोडिफाइड साइलेंसर जप्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश पर 15 अप्रैल से एक विशेष सघन अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान केवल जुर्माना वसूली तक सीमित न होकर यातायात व्यवस्था में सुधार, नागरिक सहभागिता और जन-जागरूकता की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
अभियान के पहले दो दिनों—15 और 16 अप्रैल—को पुलिस द्वारा मुनादी कर आम नागरिकों, व्यापारियों और ठेला-गुमटी संचालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु समझाइश दी गई। उन्हें चेताया गया कि यदि अव्यवस्थित पार्किंग, अतिक्रमण या यातायात में बाधा की स्थिति बनी रही, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके बावजूद जब स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा, तो 17 अप्रैल को कवर्धा पुलिस ने एक व्यापक कार्रवाई करते हुए शहर के मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में 40 दोपहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। इन वाहनों को ‘क्रेन लिफ्टर’ के माध्यम से उठवाया गया, जिससे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघनकर्ताओं को स्पष्ट संदेश मिला कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही, ध्वनि प्रदूषण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार मोडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों से अवैध साइलेंसर जब्त किए गए और उन्हें मौके पर ही बदलवाया गया।
यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन और SDOP कवर्धा श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में संचालित हुआ। अभियान में कोतवाली थाना प्रभारी श्री लालजी सिन्हा, यातायात प्रभारी श्री अजय कांत तिवारी, डीआरजी टीम एवं पुलिस बल ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
एसपी श्री धर्मेंद्र सिंह ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यह अभियान केवल जुर्माना लगाने के लिए नहीं, बल्कि यातायात संस्कृति में स्थायी सुधार लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे अधिक जिम्मेदारी दिखाएं, अवैध साइलेंसर न लगाएं, पार्किंग के निर्धारित स्थानों का उपयोग करें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘क्रेन लिफ्टर’ का उपयोग आगे भी जारी रहेगा और अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से इस अभियान को कानून व्यवस्था की कार्रवाई न मानते हुए इसे नागरिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

युवाओं की सहभागिता से गांवों में तालाबों का नवजीवन: उप मुख्यमंत्री ने कहा — जनसहभागिता ही बदलाव की कुंजी

Bhuvan Patel

नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-गुणवत्ता के साथ समय में पूर्ण करें सभी निर्माणाधीन कार्य

Bhuvan Patel

दशरंगपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा — बाइक सवार युवक को टैंकर ने 100 मीटर तक घसीटा, हालत गंभीर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!