BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचार

हैवानियत की हदें पार: दलित युवकों को निर्वस्त्र कर करंट लगाया, फिर जमकर पीटा, मन नहीं भरा तो हैवानों ने प्लायर से उखाड़े नाखून,

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
राजस्थान के भीलवाड़ा से छत्तीसगढ़ के कोरबा लाए गए दो दलित मजदूरों के साथ अमानवीय बर्ताव का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित अभिषेक भांबी और विनोद कुमार भांबी का कहना है कि उन्हें आइसक्रीम फैक्ट्री में काम देने का झांसा देकर छोटू और मुकेश शर्मा नामक आरोपियों ने बुलाया था। जब दोनों ने अपने वेतन की मांग की, तो आरोपियों ने उन पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर बेरहमी से पीटा और करंट लगा दिया। इतना ही नहीं, प्लायर से उनके नाखून तक उखाड़े गए।
14 अप्रैल, अंबेडकर जयंती के दिन की इस घटना का वीडियो खुद आरोपियों ने बनाया और वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते दिखते हैं, लेकिन प्रताड़ना रुकने का नाम नहीं लेती। घटना के बाद किसी तरह अपने गांव पहुंचे युवकों ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिनमें से अभिषेक की हालत गंभीर है।
घटना की जानकारी मिलते ही गुलाबपुरा थाना पुलिस ने 0 एफआईआर दर्ज कर मामला कोरबा पुलिस को सौंपा। कोरबा सीएसपी भूषण के अनुसार, अब तक पांच आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है और आइसक्रीम गोदाम को नगर निगम ने सील कर दिया है। पीड़ितों के बयान और मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है और पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

लीपापोती : लाखो का तालाब पहली बरसात में बहा लेकिन अबतक नहीं हुआ जांच 

Bhuvan Patel

कोटवार तक सुरक्षित नहीं: बोडला में ड्यूटी के दौरान कोटवार की पीट-पीटकर हत्या

Bhuvan Patel

रामगोपाल वर्मा कबीरधाम कलेक्टर और राजेश अग्रवाल होंगे एसपी आदेश जारी 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!