BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़बड़ी खबरभावना बोहरा न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी के नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार ऐतिहासिक – आम जनता को मिलेगी राहत : विधायक भावना बोहरा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा।
देश की कर व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन करते हुए जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब जीएसटी के केवल दो ही स्लैब होंगे – 5% और 18%। 12% और 28% वाले स्लैब खत्म कर दिए गए हैं। साथ ही जीवन रक्षक दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह जीएसटी से बाहर कर दिया गया है। इस फैसले का स्वागत करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया और इसे आम जनता और व्यापारियों के लिए दिवाली से पहले मिला विशेष उपहार बताया।

क्या होंगे मुख्य बदलाव

  • अब केवल दो जीएसटी स्लैब: 5% और 18%।
  • दैनिक उपयोग की वस्तुएँ जैसे हेयर ऑयल, साबुन, टूथब्रश, साइकिल, टेबलवेयर आदि पर 5% जीएसटी।
  • ब्रेड को जीएसटी से पूरी तरह छूट।
  • खाद्य पदार्थ (नमकीन, सॉस, पास्ता, इंस्टेंट नूडल्स, कॉफी, मक्खन, घी, कॉर्नफ्लेक्स, चॉकलेट आदि) पर दरें कम।
  • ऑटो सेक्टर: 350 सीसी तक की छोटी कारें और मोटरसाइकिल पर 18% जीएसटी।
  • सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% – अब घर बनाना होगा सस्ता।
  • जीवन रक्षक दवाएँ: 33 दवाओं पर जीएसटी 12% से शून्य और 3 दवाओं पर 5% से शून्य।
  • हेल्थ और जीवन बीमा सेवाओं पर जीएसटी खत्म।

भावना बोहरा का बयान

विधायक भावना बोहरा ने कहा,
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कर प्रणाली को अधिक सरल और पारदर्शी बनाकर आम जनता, किसानों, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं को बड़ी राहत दी है। यह निर्णय आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम है। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से घोषित वादे को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को दिवाली से पूर्व ऐतिहासिक उपहार दिया है।”
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल देश के हर वर्ग – गरीब, किसान, व्यापारी, महिला, युवा और मध्यमवर्गीय परिवार – को सीधा लाभ पहुँचाएगी।

 


छत्तीसगढ़ की भूमिका

भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने भी जीएसटी कलेक्शन में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य का कुल जीएसटी और वैट राजस्व 23,448 करोड़ रुपये तक पहुँचा, जो सुशासन और विकास का प्रमाण है।
  • असर आम जनता पर
  • दैनिक जीवन होगा सस्ता – घरेलू सामान और खाद्य पदार्थों की कीमतें घटेंगी।
  • स्वास्थ्य और शिक्षा अधिक किफायती होंगे।
  • किसानों को लाभ – कृषि उपकरण और आवश्यक सामग्री कम दर पर उपलब्ध होगी।
  • उद्योग और छोटे व्यापारी – कारोबार करने में आसानी और पारदर्शिता।
नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार को ऐतिहासिक आर्थिक निर्णय बताते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह केवल कर सुधार नहीं, बल्कि भारत की विकास यात्रा में निर्णायक मोड़ है। इससे गरीब से लेकर मध्यम वर्ग और व्यापारी से लेकर किसान तक, हर वर्ग को राहत मिलेगी और भारत को आत्मनिर्भर व शक्तिशाली बनाने की दिशा में नई ऊर्जा मिलेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पाण्डातराई में सोशल मीडिया विवाद: गुप्ता समाज ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की

Bhuvan Patel

दो दिन के अंतराल में माता-पिता दोनों की मौत, सड़क हादसे ने छीन लिया पंडरिया जनपद उपाध्यक्ष प्रज्ञेष तिवारी का संपूर्ण सहारा

Bhuvan Patel

शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर में महिला प्रोफ़ेसर के साथ दुर्व्यवहार की जांच के लिए भावना बोहरा ने विधानसभा में उठाया प्रश्न, विभागीय मंत्री ने कहा 3 दिन के भीतर होगी कार्यवाही

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!