BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम को अग्नि सुरक्षा की बड़ी सौगात: दो अत्याधुनिक दमकल वाहन, फोम वेंडर यूनिट पहली बार जिले को मिली

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले को अग्निशमन सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन मंशा और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जिले को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस दो नए दमकल वाहन प्राप्त हुए हैं। इनमें से एक वाहन फोम वेंडर यूनिट है, जो जिले में पहली बार उपलब्ध कराई गई है।
फोम वेंडर वाहन की क्षमता 6000 लीटर है, जिसमें 5500 लीटर पानी और 500 लीटर फोम टैंक शामिल है। यह वाहन विशेष रूप से तेल, गैस, और बिजली जैसे अति ज्वलनशील घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए सक्षम है। वहीं दूसरी दमकल वाहन भी 6000 लीटर पानी की क्षमता वाली है, जो अब तक जिले में उपलब्ध सबसे बड़ी यूनिट है।
रविवार को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने कवर्धा प्रवास के दौरान इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिला अग्निशमन कार्यालय को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा,
“आपकी सुरक्षा हमारी सेवा है।”
राज्य सरकार जनहितकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि गर्मियों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए यह सुविधा अत्यंत आवश्यक थी। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और तत्परता के चलते 27 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई और हाल ही में 20 अग्निशमन वाहनों को प्रदेशभर में रवाना किया गया, जिनमें से दो कबीरधाम को मिले हैं।
इन वाहनों में आधुनिक फॉग और Z ब्रांच सिस्टम, 100 मीटर लंबी होज लाइन, हाइड्रोलिक लाइटिंग सिस्टम, ब्रीदिंग सेट, और आपातकालीन स्ट्रेचर सुविधा भी मौजूद है, जो आग पर जल्दी काबू पाने और राहत-बचाव कार्य को और अधिक सुरक्षित बनाते हैं।
अब जिले में कुल आठ दमकल वाहन सक्रिय हैं – चार जिला मुख्यालय में और चार विभिन्न नगर पालिकाओं में। इससे जिले की अग्निशमन क्षमताओं को नई मजबूती मिली है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को कबीरधाम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया। साहू ने कहा कि,
“नक्सल मुक्त हो चुके कबीरधाम को अब सुरक्षा और विकास की नई दिशा मिल रही है।”
उन्होंने राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों की सराहना की, जिससे प्रदेश में शांति और सुरक्षा का वातावरण मजबूत हो रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

चरित्र शंका में पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश! 24 घंटे में आरोपी पति गिरफ्तार, चिल्फी पुलिस की सख्त कार्रवाई

Bhuvan Patel

कवर्धा पीजी कॉलेज घोटाला: ₹1.22 करोड़ के गबन में सहायक प्रमोद वर्मा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Bhuvan Patel

आंगनवाड़ी केंद्र के लिए दस किमी का पैदल सफर , नियमित नहीं खुलता केंद्र 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!