BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

तीसरी बार अध्यक्ष बने गेंदूराम मरावी, राजस्व पटवारी संघ कबीरधाम का निर्वाचन सफलता पूर्वक संपन्न

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़, जिला शाखा कबीरधाम का निर्वाचन दिनांक 18 अप्रैल 2025, शुक्रवार को कावड़िया भवन, भोरमदेव में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष पालेश्वर सिंह ठाकुर एवं पूर्व सचिव प्रवीण चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में, बोड़ला तहसील अध्यक्ष लिलक राम साहू एवं उनकी टीम के कुशल संचालन में संपन्न कराई गई।
निर्वाचन कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में मुंगेली जिलाध्यक्ष श्री कपूर किशन महिलांगे की उपस्थिति रही। अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र भरे गए थे, जिनमें गेंदूराम मरावी ने 89 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। वे लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं सचिव पद के लिए श्री रविकांत आमदे तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री गिरवर मेरावी ने एक-एकमात्र नामांकन भरा और दोनों निर्विरोध निर्वाचित हुए।
निर्वाचन में जिले के कुल 178 पटवारियों में से 149 पटवारियों ने मतदान कर अपनी भागीदारी दी। निर्वाचन के पश्चात पर्यवेक्षक द्वारा तीनों निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिकृत निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष गेंदूराम मरावी ने सभी पटवारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “हम सभी मिलकर संघ को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा एकजुट होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।”
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष दुर्ग श्री निर्मल साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री सतीश चंद्राकर, तहसील अध्यक्ष पंडरिया श्री संदीप ठाकुर, तहसील अध्यक्ष कवर्धा श्री नितेश यदु, तहसील अध्यक्ष सहसपुर लोहारा श्री सूर्यकांत देवांगन सहित जिले के सभी पटवारी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

निमोनिया से बचाव के लिए ‘सांस’ अभियान की शुरुआत 0-5 वर्ष के बच्चों को मिलेगा जीवनरक्षक संरक्षण

Bhuvan Patel

बिसेसर पटेल बने गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष 

Bhuvan Patel

कठोर कानून के बावजूद नहीं थम रही गौ तस्करी – पुलिस ने पकड़ा 19 मवेशियों से भरा ट्रक, चार आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!