BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अवैध चखना दुकानों पर ताले, शराबियों की बढ़ी मुश्किलें – प्रशासन ने कसी नकेल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया में अवैध चखना दुकानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और नगरपालिका की संयुक्त टीम द्वारा नगर पंचायत पांडातराई और नगरपालिका पंडरिया क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
आज 20 अप्रैल को पंडरिया क्षेत्र में छापेमारी कर कई अवैध रूप से संचालित चखना दुकानों को सील कर दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया, वहीं दुकानों में मौजूद अवैध सामग्री को जब्त कर लिया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से शराबियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले जहां आसानी से चखना सामग्री उपलब्ध हो जाती थी, अब उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई स्थानों पर ग्राहकों और अधिकारियों के बीच बहस की स्थिति भी बनी, मगर प्रशासन सख्त रवैया अपनाते हुए पीछे नहीं हटा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और क्षेत्र में शांति व अनुशासन बनाए रखें, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
“शराब है या नहीं, अब चखना नहीं – प्रशासन की मुहिम से बदलेगी तस्वीर!

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई

Bhuvan Patel

पुलिस ने मवेशियों की अवैध ढुलाई करते तीन आरोपियों को दबोचा, ₹1.60 लाख का सामान जब्त

Bhuvan Patel

सूरीघाट मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से हमला कर आरोपी फरार – बिलासपुर SSP मौके पर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!