BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अवैध करणी कृपा उद्योग के विरुद्ध किसान मोर्चा का बिगुल, 1 मई को महासमुंद जिलाधीश कार्यालय का होगा घेराव”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
विश्व धरोहर सिरपुर को बचाने और अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के खिलाफ तीन वर्षों से चल रहे किसान सत्याग्रह को और धार देने के लिए छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक श्रीराम जानकी मंदिर, खैरझिटी में सम्पन्न हुई, जिसमें सैकड़ों गांवों से आए किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे ने बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, वहीं अध्यक्षता श्रीमती पार्वती साहू ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में छन्नूलाल साहू उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उप सरपंच टिकेलाल जलक्षत्री ने किया और आभार दशरथ सिन्हा ने व्यक्त किया।
बैठक में पारित प्रस्तावों के अनुसार:
1. जल शोषण और प्रदूषण पर तत्काल रोक की मांग:
करणी कृपा स्टील प्लांट द्वारा अवैध रूप से माइंस बोरिंग से लाखों गैलन भूजल निकाला जा रहा है, जिससे क्षेत्र में मानव और पशु जीवन संकट में है। साथ ही, औद्योगिक प्रदूषण से खेत, फसल, घर, विद्यालय और अस्पताल प्रभावित हो रहे हैं। किसानों ने यह मांग रखी कि इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।
2. डीएम कार्यालय का घेराव:
जनजागरण रथ यात्रा के बाद किसान 1 मई को महासमुंद जिलाधीश कार्यालय का घेराव करेंगे, जहां अवैध उद्योग के विरुद्ध निर्णायक आंदोलन होगा।
3. श्रमिकों को श्रद्धांजलि:
1 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर उन स्थानीय श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जो इस अवैध उद्योग में काम करते हुए शहीद हुए हैं। यह कार्यक्रम प्लांट के मुख्य गेट स्थित सत्याग्रह स्थल पर आयोजित होगा।
बैठक में खैरझिटी, कौवाझर, भोरिंग, मालीडीह, जोबा, कांपा, कोसरंगी, कोलदा, अचानकपुर, पीढ़ी समेत दर्जनों गांवों से प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बृजबिहारी साहू, अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल, धर्मेंद्र यादव, राधेश्याम साहू, पूनाई पटेल, श्रीमती राधा बाई सिन्हा सहित कई किसान नेताओं ने अपनी बात रखी और आंदोलन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक अवैध उद्योग बंद नहीं होता और क्षेत्रीय पर्यावरण-संरक्षण सुनिश्चित नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विकास ही लक्ष्य, जनता ही प्रेरणा”—पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 49 लाख से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन

Bhuvan Patel

घटिया निर्माण की भेंट चढ़ रही नहर नाली, जल संसाधन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

Bhuvan Patel

“गरीब पिता की गुहार बनी मिशन—मानवता, तीन बच्चों को दिलाया हॉस्टल और स्कूल में प्रवेश”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!