BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

हेण्डपम्प पर अवैध कब्जा बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, जल संकट से जूझ रहा भरेवापारा मोहल्ला

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
अधिकारियों की उदासीनता से नाराज़ ग्रामीणों ने लगाई गुहार, फिर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भरेवापारा (वार्ड क्र. 03) में पानी की समस्या विकराल होती जा रही है। मोहल्ले में वर्षों पहले शासन द्वारा लगाए गए सार्वजनिक हेण्डपम्प पर अवैध कब्जा कर निजी मोटर पम्प लगा दिया गया है। शंकर यादव के घर के सामने स्थित इस हेण्डपम्प से वर्षों तक मोहल्लावासी पीने और घरेलू कार्यों हेतु पानी भरते थे, लेकिन अब उस सुविधा से वंचित हो गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों से हेण्डपम्प को निकालकर वहाँ निजी मोटर पम्प लगा दिया गया है, जिससे सिर्फ एक परिवार को पानी मिल रहा है और शेष मोहल्ला जल संकट से जूझ रहा है। इस संबंध में मोहल्लावासियों ने 28 मार्च 2025 को अनुविभागीय अधिकारी (रा) और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पंडरिया को लिखित शिकायत सौंपी थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्राम प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी
जल संकट से परेशान वार्डवासियों की ओर से सरपंच सुरेश दिवाकर, पंच राजकुमार तिवारी (वार्ड क्र. 03), टेकराम, अजय शर्मा, रोहित, तिजाऊ, गौकरण, राम भरोस और नवल किशोर ने संयुक्त रूप से आवेदन देकर समस्या के निराकरण की मांग की है।
जनहित में उठी मांग
ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि सार्वजनिक हेण्डपम्प को पुनः स्थापित कर पानी की सुविधा बहाल की जाए, ताकि मोहल्ला के सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
अधिकारियों की लापरवाही और समस्या पर गंभीरता न दिखाने से लोगों में भारी नाराजगी है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हर हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा के चौथे दिन पहुँची मोहतरा — विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में 300 से अधिक शिवभक्तों की पदयात्रा

Bhuvan Patel

कवर्धा एस डी एम को जान से मारने की धमकी , कोतवाली में मामला दर्ज

Bhuvan Patel

धनेली में मनरेगा से तालाब गहरीकरण और पचरी निर्माण कार्य पूर्ण – जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिला रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!