BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नहाने गई दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
क्षेत्र के ग्राम गिरधौना में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जब दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां अपनी दादी के साथ सुबह 8 बजे तालाब में नहाने गई थीं। दादी कपड़े धोने के बाद घर लौट आईं, जबकि बच्चियां वहीं नहाती रहीं।
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब बच्चियां घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने तालाब पहुंचकर देखा। तालाब किनारे बच्चियों के कपड़े रखे थे, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन की गई, जहां दोनों बच्चियों के शव मिले।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ड्यूटी पर जा रहे पटवारी की मौत, प्रशासनिक प्रोटोकॉल की कमजोरी उजागर

Bhuvan Patel

पंडरिया के लिम्हाई पुर में जलजीवन मिशन योजना हाल बेहाल , गुणवत्ता दरकिनार 

Bhuvan Patel

मंच निर्माण के स्थल चयन में गड़बड़ी सभापति के सामने अधिकारी मजबूर  जनपद पंचायत पंडरिया का मामला

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!