BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जब्त वाहनों की ऐतिहासिक नीलामी: कबीरधाम पुलिस को 29 लाख से अधिक का राजस्व, अपराधियों को कड़ा संदेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिला कबीरधाम पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध शराब से जुड़े मामलों में जब्त वाहनों की सार्वजनिक नीलामी कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। न्यू पुलिस लाइन, कवर्धा के परेड ग्राउंड में आयोजित इस पारदर्शी और विधिसम्मत नीलामी से शासन को कुल ₹29,28,250/- का राजस्व प्राप्त हुआ है।
यह नीलामी जिला ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी की निगरानी में संपन्न हुई, जिसमें न्यायालय द्वारा राजसात किए गए कुल 24 वाहनों को बिक्री के लिए प्रस्तुत किया गया। इनमें दोपहिया, चारपहिया, ट्रैक्टर, ट्रॉली और भारी वाहन शामिल थे। उल्लेखनीय है कि इन वाहनों का आधार मूल्य मात्र ₹6,18,500/- था, लेकिन प्रतिस्पर्धात्मक बोलियों की बदौलत यह राशि पांच गुना से अधिक बढ़ गई।
की
नीलामी में प्रस्तुत वाहनों का विवरण:
कुल वाहन: 24
दोपहिया: 08
चारपहिया: 12
ट्रैक्टर: 01
ट्रैक्टर ट्रॉली: 01
भारी वाहन: 02
प्रमुख आकर्षण रहे होंडा कार (JH-04D-8284) और आईसर ट्रक (UP-86T-4176), जो थाना चिल्फी से संबंधित NDPS प्रकरणों में जब्त किए गए थे। नीलामी में राज्य भर से आए लगभग 130 खरीदारों ने भाग लिया और वाहनों का पूर्वावलोकन कर उत्साहपूर्वक बोली लगाई।
सख्ती और पारदर्शिता का परिचायक अभियान
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने कहा, “कबीरधाम पुलिस मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चला रही है। NDPS और आबकारी अधिनियम के तहत संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनकी संपत्तियों की जब्ती भी की जाएगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति की संपत्ति अब सुरक्षित नहीं रहेगी।
यह पूरी नीलामी प्रक्रिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के पर्यवेक्षण में विधिवत और निष्पक्ष रूप से पूरी की गई।
प्रशासनिक सफलता, जनमानस में विश्वास की जीत
यह पहल न केवल जब्त संपत्तियों के त्वरित निपटान की दिशा में एक मजबूत कदम रही, बल्कि शासन को आर्थिक लाभ भी मिला। साथ ही यह एक सशक्त संदेश भी है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति की संपत्ति भी अब जोखिम में है। पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की गई इस कार्यवाही ने आमजन में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत किया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रेमांजलि शर्मा शासकीय नौकरी नहीं बल्कि मरका की सरपंच बनकर करेगी सेवा

Bhuvan Patel

सरकारी चावल बना कालाबाजारी का जरिया, पीडीएस योजना की साख खतरे में

Bhuvan Patel

रानी दहरा जलप्रपात हादसा : 24 घंटे बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं, एक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!