BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जिले में मुख्य मार्गों एवं चौक चौराहों से घुमंतू पशुओं को हटाने की कार्यवाही की गई 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , राज्य शासन के निर्देशानुसार सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने और आवागमन में हो रही परेशानी को रोकने के लिए जिले में पशुओं को हटाकर उचित व्यवस्थापन करने की कार्रवाई की जा रही है।
      कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राष्ट्रीय राज्यमार्ग, राजकीय राज्यमार्गों तथा मुख्य मार्गों, चौक चौराहों से आवारा और घुमंतु पशुओं को हटाकर उचित व्यवस्थापन करने के लिए समिति गठित कर कार्य योजना बनाते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री इंद्रजीत बर्मन को शहरी क्षेत्र तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल को ग्रामीण क्षेत्र के पर्यवेक्षण का दायित्व सौंपा गया है। गठित समित में सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राज.), रिजर्व निरीक्षक समस्त, उपसंचालक कृषि, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कबीरधाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद, कवर्धा को सदस्य नियुक्त किया गया है।
 
जिले में टीम बनाकर घुमंतु पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय, स्टेट राज्यमार्गों तथा मुख्य मार्गों, चौक चौराहों का अवलोकन कर पशुओं के एकत्रित होने के स्थानों को चिन्हांकित किया गया। पशुधन विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय एवं स्टेट राज्यमार्गों में आने वाले विभागीय संस्थाओं के अधिकारियों–कर्मचारियों की टीम बनाकर मार्ग में स्थित ग्रामों के सड़क पर बैठे घुमंतु पशुओं का टीकाकरण एवं चिन्हांकन के लिए टैगिंग करने का कार्य किया जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

10 साल में की 5 शादी, किसी को नहीं दी तलाक, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर करती रही ब्लैकमेलिंग, मां और बेटी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

शंकराचार्य का अपमान देश की आस्था का अपमान: शाही स्नान रोके जाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, भाजपा सरकार पर सनातन विरोधी होने का आरोप

Bhuvan Patel

एक मिल में 4,554 क्विंटल चावल कम, कबीरधाम की पूरी मिलिंग व्यवस्था कठघरे में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!