छत्तीसगढ़ी संस्कृति, जनजागरूकता और पोषक व्यंजनों की सुंदर प्रस्तुति ने बाँधा समां
कवर्धा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय पोषण पखवाड़ा का समापन समारोह कवर्धा के भारत माता चौक में अत्यंत गरिमामय और प्रेरक माहौल में सम्पन्न हुआ। “हर घर पोषण, देश रोशन” की भावना को आत्मसात करते हुए समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई — जो ज्ञान, स्वास्थ्य और जागरूकता का प्रतीक बना।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्र
ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन उपस्थित रहे। साहू ने अपने संबोधन में कहा, “सुपोषित बचपन, सशक्त राष्ट्र की नींव है।” वहीं अन्य वक्ताओं ने पोषण के प्रति जन-जागरूकता की आवश्यकता और विभाग के प्रयासों की सराहना की।



