BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भाई ने ही किया भाई पर जानलेवा हमला! नशा छोड़ने की समझाइस पर भड़क उठा युवक,  पुलिस ने किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना रानी सागर वार्ड, पलारी की है, जहां नशा छोड़ने और परिवार का भरण-पोषण ठीक से करने की समझाइस देने पर आरोपी भाई आवेश में आकर बटनदार चाकू से हमला कर दिया।
पलारी पुलिस के अनुसार, प्रार्थी राजेंद्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 नवम्बर की रात करीब 8 बजे वह अपने घर पर था, तभी उसका भाई भूपेंद्र यादव (22 वर्ष) शराब न पीने की सलाह देने पर भड़क उठा और गाली-गलौज करते हुए उस पर बटनदार चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामले की जानकारी मिलते ही थाना पलारी पुलिस ने अपराध क्र. 453/2025 धारा 296, 109 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को 8 नवम्बर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
पलारी पुलिस की तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और सख्ती का संदेश गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंचायत सचिवों की हड़ताल जारी,मोदी की गारंटी पर सचिवों की एक ही मांग शासकीयकरण, शासन के आदेश की प्रति जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

Bhuvan Patel

जिला स्तरीय स्लम बस्ती एवं पिछड़ी हुए महिलाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया

Bhuvan Patel

कुंडा में बहेगी भक्ति की सरिता: सात दिवसीय श्रीराम कथा से आध्यात्मिक चेतना और संस्कारों का होगा जागरण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!