BP NEWS CG
कवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भंगीटोला में बकरी चोरी की घटना, पीड़ित ने थाना कुकदुर में दर्ज कराई रिपोर्ट

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
ग्राम भंगीटोला, थाना कुकदुर अंतर्गत एक बकरी पालक कमलेश कुमार, पिता मंशाराम (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम पंचायत पोलमी, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ ने अपने बकरियों की चोरी की रिपोर्ट थाना कुकदुर में दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार ने अपने निवास पर बकरियों के लिए एक कोठा बना रखा है, जहां वे प्रतिदिन रात में बकरियों की निगरानी करते हैं। दिनांक 24 अप्रैल 2025, गुरुवार की रात लगभग 12:00 बजे जब उन्होंने बकरियों को देखा, तब सभी बकरीयां सुरक्षित थीं। किंतु प्रातः लगभग 3:00 बजे जब वे पुनः उठे, तो पाया कि उनके 12 बड़े बकरी किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए हैं, जबकि 10 छोटे बकरी वहीं छोड़ दिए गए।
चोरी हुई बकरियों में 01 खैरा बकरा, 02 काली बकरी, 02 लाली बकरी, 03 खैरी बकरी तथा 04 लाली बरई शामिल हैं। इनकी अनुमानित कुल लागत लगभग ₹80,000 बताई गई है।
पीड़ित कमलेश कुमार ने थाना कुकदुर में अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हटरी बाजार में बछड़े पर चाकू से हमला — आरोपी इमरान कुरैशी 10 घंटे में गिरफ्तार

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ सरकार की शासकीय सेवकों को सौगात , महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी

Bhuvan Patel

रोजगार सह आवास दिवस: क्यूआर कोड से पारदर्शिता, विकसित भारत जी-राम-जी से ग्रामीणों को रोजगार का भरोसा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!