BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कार्यवाही: पुलिस के नाम पर अवैध वसूली करने वाले फर्जी दलाल पर कसा शिकंजा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम पुलिस ने पुलिस के नाम पर अवैध वसूली करने और जेल भेजने का भय दिखाकर नागरिकों से पैसे ऐंठने वाले एक फर्जी दलाल के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी एवं प्रभावी बनाते हुए समाज में भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाए तथा पुलिस के नाम पर अवैध वसूली या ठगी करने वाले फर्जी बिचौलियों एवं दलालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए।
इन्हीं दिशा-निर्देशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में थाना कवर्धा पुलिस ने तत्परता से एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है।
प्रकरण का विवरण:
ग्राम बितली निवासी श्री मोतीराम साहू (पिता जीवनलाल साहू, उम्र 48 वर्ष) ने थाना कवर्धा में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम भागूटोला निवासी कुंजराम साहू ने उनके खिलाफ दर्ज एक पुराने प्रकरण को “रफा-दफा” कराने और जेल भेजने की धमकी देकर फरवरी 2025 में ₹12,000/- की नगद वसूली की थी। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा ₹3,000/- और मांगने का प्रयास किया जा रहा था।
जांच में स्पष्ट हुआ कि संबंधित प्रकरण में पुलिस द्वारा विधि अनुसार चालान न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया था, जिसे थाने स्तर पर समाप्त कराना किसी भी व्यक्ति के अधिकार क्षेत्र में नहीं था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 167/2025, धारा 308(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
कबीरधाम पुलिस का नागरिकों के लिए संदेश:
यदि कोई व्यक्ति पुलिस के नाम पर धनराशि की मांग करता है, तो इसकी तत्काल निकटतम थाने में शिकायत करें।
पुलिस की समस्त कार्यवाहियां विधि-सम्मत एवं निष्पक्ष होती हैं। किसी भी मामले को समाप्त कराने या आरोपियों को बचाने के नाम पर धन लेना अपराध है।
हाल के दिनों में साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन दर्ज FIR की जानकारी लेकर लोगों से धन वसूली के प्रयास की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जा रही है।
जनता से अपील:
किसी भी फर्जी फोन कॉल, दलाल या कथित “थाना जानकार” के बहकावे में न आएं।
पुलिस कार्यवाहियों में किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप मान्य नहीं है।
किसी भी संदेहास्पद मांग या व्यवहार की सूचना तुरंत पुलिस अधिकारियों को दें या हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें।
कबीरधाम पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, विधि के शासन और न्यायसंगत कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। फर्जी दलालों, ठगों और अवैध मध्यस्थों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आईटीआई  में रक्तदान शिविर, 20 युवाओं ने किया रक्तदान – सेवा पखवाड़ा में उमड़ा उत्साह

Bhuvan Patel

“कबीरधाम की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर: मशरूम उत्पादन एवं बागवानी प्रशिक्षण से सशक्तिकरण की ओर”

Bhuvan Patel

सड़क पर बैठी गाय से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल — अस्पताल में भर्ती कर शुरू हुआ उपचार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!